मोहन बागान ने केरला ब्लास्टर्स को 2-0 से हराया

इसके बाद दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम (90+6वें मिनट) में टॉम एल्ड्रेड ने गोल करके टीम को पूरे तीन अंक दिलाए। मैकलारेन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट्स ने शनिवार को यहां केरला ब्लास्टर्स को 2-0 से हराकर अपने इंडियन सुपर लीग (ISL) अभियान की शानदार शुरुआत की। मोहन बाागन के लिए जैमी मैकलारेन ने 36वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम (90+6वें मिनट) में टॉम एल्ड्रेड ने गोल करके टीम को पूरे तीन अंक दिलाए। मैकलारेन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

वहीं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पुष्टि की कि अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहने वाली टीम को दूसरे स्तर की इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएफ) में रेलीगेट किया जाएगा। वहीं आईएफएल की विजेता टीम को अगले सत्र में आईएसएल में पदोन्नत (प्रमोट) किया जाएगा।

एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, ‘आईएसएल में पहली बार रेलीगेशन प्रणाली लागू की गई है जिसके तहत सबसे निचले स्थान पर रहने वाली टीम को इंडियन फुटबॉल लीग में भेजा जाएगा जबकि आईएफएफ की चैंपियन टीम को शीर्ष डिवीजन में पदोन्नत किया जाएगा।’

एआईएफएफ ने आगे कहा, ‘12वें इंडियन सुपर लीग के चैंपियन क्लब को अगले सत्र में एएफसी चैंपियंस लीग दो के प्रारंभिक दौर में प्रवेश मिलेगा।’ दूसरे स्तर की आई-लीग का नाम इस सत्र से बदलकर इंडियन फुटबॉल लीग कर दिया गया है और यह 21 फरवरी से शुरू होगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in