मिजुहो अमेरिका ओपन : अदिति अशोक कट में जगह बनाने में विफल रहीं

शुरुआती दौर में 77 का निराशाजनक कार्ड खेला
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

अमेरिका : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरे राउंड में इवन पार स्कोर करने के बावजूद मिजुहो अमेरिका ओपन के कट में जगह बनाने में विफल रहीं। अदिति ने शुरुआती दौर में 77 का निराशाजनक कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कार पांच ओवर 149 का रहा। अदिति आठवें और 10वें होल में बर्डी लगाने में सफल रही लेकिन 13वें और 18वें होल में बोगी कर तालिका में काफी नीचे चली गयी। इस प्रतियोगिता का कट एक अंडर का रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News