विदाई मैच में खेलेंगे मेसी

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने बेनिन के खिलाफ घरेलू मैत्री मैच को मेसी के लिए विशेष विदाई मुकाबला बनाने की तैयारी तेज की, छह अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में होगा करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच
विदाई मैच में खेलेंगे मेसी
Published on

ब्यूनस आयर्स : लियोनेल मेसी भले ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं लेकिन यह स्टार स्ट्राइकर छह अक्टूबर को अर्जेंटीना की तरफ से विदाई मैच खेल सकता है। क्लब स्तर पर इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे 39 वर्षीय मेसी को घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए अर्जेंटीना की 28 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

मेसी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह टीम में शामिल होंगे या नहीं, लेकिन अर्जेंटीना फुटबॉल के प्रमुख ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने छह अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ होने वाले मैच के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, जिससे वह शानदार तरीके से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह सकें।

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया ने कहा, ‘सीनियर राष्ट्रीय टीम के कोच लियोनेल स्कालोनी के साथ बातचीत के बाद हमने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, हमारे आदर्श, हमारे कप्तान लियोनेल मेसी को आमंत्रित करने का फैसला किया, ताकि उन्हें छह अक्टूबर को वह विदाई मिल सके जिसके वे हकदार हैं।’

मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने 2022 में विश्व कप का खिताब जीता था जबकि टीम 2026 में उपविजेता रही थी। इसके बाद इस स्टार खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in