मेसी ने इंटर मियामी को जीत दिलाई

मैच के बाद मियामी के डिफेंडर मैक्सिमिलियानो फाल्कन ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमें इसकी आदत हो गई है।
मेसी ने इंटर मियामी को जीत दिलाई
Published on: 

अमेरिका : लियोनेल मेसी ने चोट से उबरकर दशकों से भारी समर्थन के बीच एक गोल किया जबकि एक गोल करने में मदद की जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) फुटबॉल टूर्नामेंट में एलए गैलेक्सी पर 3-1 से जीत दर्ज की। मेसी चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे। मैच के बाद मियामी के डिफेंडर मैक्सिमिलियानो फाल्कन ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमें इसकी आदत हो गई है।

आपने देखा होगा कि उसने क्या किया, गोल पर साफ़ नज़र रखते हुए गेंद हासिल की और गोल कर दिया।’ अर्जेंटीना के सुपरस्टार ने हमवतन रोड्रिगो डी पॉल की मदद से गोल करके दर्शकों को रोमांचित किया। मेसी को दो अगस्त को नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इंटर मियामी उनके बिना लीग कप क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, लेकिन एमएलएस मुकाबले में उसे अपने राज्य के प्रतिद्वंद्वी ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in