World Cup 2023: मैच से पहले मैदान पर अरिजीत सिंह समेत कई सितारों ने किया परफॉर्म

अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह
Published on: 

अहमदाबाद:  नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा है। मैच के आयोजन से पहले शंकर महादेवन और अरिजीत सिंह जैसे गायकों का परफॉर्म किया। इसका लाइव प्रसारण टीवी पर नहीं किया गया था। जिसकी वजह से कई फैंस निराश नज़र आए। बताया गया कि ये रंगारंग कार्यक्रम सिर्फ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए था। ऑनलाइन या सैटेलाइट टीवी पर देखने वाले दर्शकों के लिए नहीं। अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, सुखविंदर सिंह और शंकर महादेवन ने मैच से पहले ग्राउंड पर रोमांच कर दिया । शनिवार(14 अक्टूबर) को दोपहर 12:30 बजे ही कार्यक्रम शुरू हो गया था। लेकिन, प्री-मैच सेरेमनी का ब्रॉडकास्ट न होने के कारण स्टेडियम नहीं पहुंच पाए कई दर्शक कन्फ्यूजन में नज़र आए।

'स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए था आयोजन'

बता दें कि मैच का प्रसारण स्टार के चैनल पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के कुछ ही देर बाद 'स्टार स्पोर्ट्स' ने ऐलान कर दिया कि ये कार्यक्रम सिर्फ स्टेडियम में मौजूद फैंस के लिए ही है। इस दौरान चैनल ने कहा कि बाक़ी के मैच, हाइलाइट्स और अन्य चीजों का प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि इस मैच से पहले कई लोगों ने पाकिस्तान के साथ मैच को महत्व देने का आरोप लगाते हुए इसके बॉयकॉट की अपील भी की थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in