मैनचेस्टर सिटी एफए कप फाइनल में

लगातार तीसरे वर्ष फाइनल में प्रवेश किया
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

लंदन : कोच पेप गार्डियोला की देखरेख में मैनचेस्टर सिटी का सबसे खराब सत्र भी ट्रॉफी के साथ समाप्त हो सकता है क्योंकि टीम ने यहां वेम्बली स्टेडियम में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष एफए कप फाइनल में प्रवेश किया।

सिटी की टीम को यह सफलता उसी दिन मिली जब वह आधिकारिक तौर पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी। इससे प्रशंसकों को निराशाजनक सत्र के बीच खुशी मनाने का कुछ मौका मिल गया।

रिको लुईस ने मैच के दूसरे मिनट में गोल कर के टीम को बढ़त दिला दी जबकि रक्षापंक्ति के खिलाड़ी जोस्को ग्वारडिओल ने 51वें मिनट में कॉर्नर से हेडर के जरिए गोल में बदल कर बढ़त दोगुनी कर दी। फॉरेस्ट की टीम ने इसके बाद तीन बार गोल करने के मौके बनाये लेकिन टीम एक को भी भुनानो में सफल नहीं रही।

सिटी की टीम इससे पहले प्रीमियर लीग के अंतिम 16 चरण में पहुंचने में नाकाम रही थी। एफए कप के फाइनल मे उसके सामने क्रिस्टल पैलेस की चुनौती होगी। यह मैच 17 मई को खेला जायेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News