राष्ट्रमंडल युवा खेलों की मेजबानी माल्टा को

माल्टा 2027 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों के आठवें चरण की मेजबानी करेगा जिसमें 74 देशों के 14 से 18 वर्ष के खिलाड़ी आठ खेलों में हिस्सा लेंगे
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नयी दिल्ली : माल्टा 2027 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों के आठवें चरण की मेजबानी करेगा जिसमें 74 देशों के 14 से 18 वर्ष के खिलाड़ी आठ खेलों में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों की संचालन संस्था ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रमंडल खेलों की संस्था ने हालांकि इनकी तारीखों की घोषणा नहीं की कि लेकिन कहा कि यह 2027 के अंत में आयोजित होंगे।

राष्ट्रमंडल खेल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेल को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आठवें राष्ट्रमंडल युवा खेल की मेजबानी माल्टा 2027 के अंत में करेगा। माल्टा 2027 में 74 देशों और क्षेत्रों के 14 से 18 वर्ष के लगभग 1150 खिलाड़ियों का स्वागत करेगा।’

माल्टा दक्षिणी यूरोप में एक द्वीपीय देश है जो भूमध्य सागर में सिसली और उत्तरी अफ्रीका के बीच स्थित है। इन खेलों में नौकायन और वाटर पोलो पदार्पण करेंगे। सूची में शामिल अन्य छह खेल एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, नेटबॉल, स्क्वाश, तैराकी और पैरा तैराकी, ट्रायथलॉन और भारोत्तोलन हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in