लिवरपूल ने डिओगो जोटा के जर्सी नंबर को रिटायर किया

लिवरपूल ने पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में डिओगो जोटा की मौत के बाद उनके जर्सी नंबर 20 को रिटायर कर दिया है और क्लब में किसी भी स्तर पर कोई खिलाड़ी इस नंबर का उपयोग नहीं करेगा।
लिवरपूल ने डिओगो जोटा के जर्सी नंबर को रिटायर किया
Published on: 

लिवरपूल : लिवरपूल ने पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में डिओगो जोटा की मौत के बाद उनके जर्सी नंबर 20 को रिटायर कर दिया है और क्लब में किसी भी स्तर पर कोई खिलाड़ी इस नंबर का उपयोग नहीं करेगा। पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 28 वर्षीय जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा (जो स्वयं फुटबॉल खिलाड़ी थे) की स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर ज़मोरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।


शुक्रवार को लिवरपूल ने कहा कि महिला टीम और अकादमी सहित क्लब के सभी स्तरों पर उनके नंबर को हटा दिया जाएगा। प्रीमियर लीग क्लब ने एक बयान में कहा, ‘यह वह नंबर था जिसे उन्होंने गर्व के साथ पहना था और हमें कई जीत दिलाई थी। डिओगो जोटा हमेशा लिवरपूल फुटबॉल क्लब का नंबर 20 खिलाड़ी रहेगा।’ जोटा ने लिवरपूल के लिए 182 मैच खेले और 65 गोल किए। लिवरपूल ने उनके रहते हुए प्रीमियर लीग के साथ-साथ एफए कप और इंग्लिश लीग कप भी जीता।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News