लिएंडर पेस के पिता वेस का निधन

उन्हें मंगलवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था
लिएंडर पेस के पिता वेस का निधन
Published on: 

नयी दिल्ली : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें मंगलवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेस 1972 में म्यूनिख ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। वे मिडफील्ड पोजिशन पर खेलते थे। उन्होंने फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे कई खेलों में भी हाथ आजमाए। वे स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भी थे।

उन्होंने कई सालों तक बीसीसीआई के एंटी डोपिंग विभाग में काम किया। डॉ. वेस ने कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। वेस के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हॉकी के प्रति वेन के समर्पण और खेल चिकित्सा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। लिएंडर, पेस के मित्रों और कोलकाता के जिन अनेक क्लब से वह जुड़े रहे, उनके सदस्यों सहित उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in