कोहली ने शेयर किया बाबर से पहली मुलाकात का किस्सा

कोहली ने शेयर किया बाबर से पहली मुलाकात का किस्सा
Published on: 

नयी दिल्ली : विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की तारीफ की है। कोहली ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को तीनों फॉर्मेट में बेस्ट बताया। उन्होंने कहा, 'बाबर तीनों फॉर्मेट के बेस्ट बैटर्स में से एक हैं।' कोहली ने एक साक्षात्कार में बाबर से पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया।

कोहली ने कहा, 'बाबर से मेरी पहली मुलाकात 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में हुई थी। तब मैनचेस्टर में मैच के बाद हमारी बातचीत हुई थी।' कोहली ने बताया कि मैं इमाद (वसीम) को अंडर-19 विश्व कप के दिनों से जानता हूं। उन्होंने मैनचेस्टर में मैच के बाद कहा कि बाबर मुझसे कुछ बात करना चाहते हैं।

हम दोनों साथ बैठे और खेल के बारे में बात की। पहले दिन से उनके मन में मेरे लिये आदर और सम्मान नजर आया और आज भी बना हुआ है। मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान के बीच 2019 वनडे वर्ल्ड कप का मैच खेला गया था। रोहित शर्मा के 140 और विराट कोहली के 77 रन की बदौलत भारत ने मुकाबला 89 रन से जीता था।

बाबर ने इस मैच में 48 रन बनाए थे। कोहली ने कहा कि बाबर इस वक्त तीनों ही फाॅर्मेट में दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके बावजूद उनका व्यवहार आज भी पहली मुलाकात की तरह ही है। मैंने हमेशा उनकी बल्लेबाजी को एंजाॅय किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in