केदारलिंग ने स्वर्ण पदक जीता

23वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल (केएसएसएम) निशानेबाजी चैंपियनशिप
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

भोपाल : सेना के निशानेबाज केदारलिंग बालकृष्ण उचागांवे ने 23वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल (केएसएसएम) निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनके साथी अजय कुमार अंबावत ने रजत पदक हासिल किया। नौसेना के उज्जवल मलिक ने कांस्य पदक जीता।

केदारलिंग और अजय दोनों 24 शॉट के फ़ाइनल के अंतिम दो शॉट से पहले 223.6 से बराबरी पर थे। अजय ने हालांकि अपने 23वें शॉट में 10.9 का परफेक्ट स्कोर बनाया जिससे वह 0.7 से आगे हो गए। अजय ने अंतिम निशाने में केवल 9.6 अंक बनाए जबकि केदारलिंग ने दबाव में 10.6 (244.4) के मजबूत स्कोर के साथ 0.3 से जीत हासिल की।

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह ने 579 का स्कोर बनाकर 18वां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का जूनियर वर्ग का खिताब चंडीगढ़ के धैर्य पराशर ने जीता जिन्होंने फाइनल में 241.6 का स्कोर किया।

राजस्थान के संदीप बिश्नोई और हरियाणा के कपिल ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। धैर्य ने इस स्पर्धा में युवा वर्ग का रजत भी जीता। वह फाइनल में मध्य प्रदेश के युगप्रताप सिंह राठौड़ से हार गए। उत्तर प्रदेश के चिराग शर्मा ने कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप का समापन सोमवार को होगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in