Japan Open: लक्ष्य सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग हारे

Japan Open: लक्ष्य सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग हारे
Published on: 

टोक्यो : भारत के लक्ष्य सेन ने अपना प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान के कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराकर जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेन ने 33वीं रैंकिंग वाले वातानाबे को 21-15, 21-19 से शिकस्त दी। राउंड ऑफ 16 में भी लक्ष्य ने जापानी खिलाड़ी को हराया था।

उन्होंने केंटा सुनेयामा को 21-14, 21–16 से हराया था। वह कनाडा और अमेरिका के बाद लगातार तीसरे सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। सेन का सामना आगे इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी या तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न से होगा।

उधर हाल ही में कोरिया ओपन जीतने वाले सात्विक और चिराग की जोड़ी को टोक्यो ओलिंपिक चैंपियन यांग ली और ची-लिन वांग की चीनी ताइपे जोड़ी ने हराया। ली-वांग ने भारतीय जोड़ी को 21-15, 23-25, 21-16 से हराया।

बता दें कि जापान ओपन का असर पेरिस ओलिंपिक के क्वालिफाइंग रैंकिंग पर भी पड़ सकता है। जापान ओपन के परिणाम पेरिस ओलिंपिक के क्वालिफाइंग राउंड 2024 की रैंकिंग में गिने जाएंगे। बैडमिंटन के लिए क्वालिफिकेशन विंडो इस साल 1 मई से शुरू हो चुकी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in