जय शाह ने म्यूनिख में यूईएफए अध्यक्ष सेफरिन से मुलाकात की

शाह ने एक्स पर किया पोस्ट
जय शाह ने म्यूनिख में यूईएफए अध्यक्ष सेफरिन से मुलाकात की
Published on: 

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने इंटर मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच एलियांज एरिना में खेले जाने वाले चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन से मुलाकात की। शाह ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने और यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन के साथ चर्चा करने का सम्मान मिला। हमारे खेल को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए अन्य खेलों के प्रमुखों से मुलाकात करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। शाह ने इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात की थी। लॉस एंजिलिस में 2028 होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in