फिर विदेश में होगी आईपीएल की नीलामी, अबू धाबी में लगेगा टीमों का जमावड़ा

नीलामी का आयोजन 15 या 16 दिसंबर को होने की संभावना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र की नीलामी दिसंबर के मध्य में अबू धाबी में होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

दुबई (2023) और जेद्दा (2024) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा जब नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। नीलामी का आयोजन 15 या 16 दिसंबर को होने की संभावना है। अधिकारी ने कहा, ‘‘अबू धाबी को नीलामी स्थल के रूप में चुना गया है।’’ पिछले साल सऊदी अरब में हुई मेगा नीलामी के बाद यह एक छोटी नीलामी होगी।

खिलाड़ियों की खरीद व बदली पर चर्चा

आईपीएल की नीलामी के पहले आईपीएल टीमों मेें खिलाड़ियों की अदला-बदली और खरीद-फरोख्त की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पिछले दिनों सबसे अधिक रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा। आगामी आईपीएल सीजन के लिए 15 नवंबर तक सभी टीमों को यह बता देना है कि वे किस खिलाड़ी को छोड़ रहे हैं, और किसे रख रहे हैं। अभी इसमें गिने-चुने दिन रह गये हैं। इसलिए आईपीएल टीमों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन को छोड़ना चाहती है। संजू को चेन्नई लेना चाहती है। राजस्थान ने संजू के बदले रवींद्र जडेजा के साथ ही सैम करेन की मांग है। चेन्नई जडेजा को छोड़ने को राजी है। लेकिन वह इसके पहले जडेजा की सहमति लेना ठीक समझती है।

जडेजा पर बड़ा सवाल

राजस्थान ने चेन्नई से एक विदेशी खिलाड़ी की भी मांग है जो हैं श्रीलंका के मथीशा पथिराना। लेकिन चेन्नई पथिराना को छोड़ने के लिए राजी नहीं है। चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस संबंध में टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से चर्चा भी की है।

जडेजा और संजू सैमसन दोनों अपनी-अपनी टीमों के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि जडेजा सबसे पहले राजस्थान के साथ थे जब पहले सीजन में टीम चैंपियन बनी थी। वहीं संजू ने राजस्थान के लिए 11 साल खेले है। लेकिन पिछले सीजन के बाद उन्होंने टीम छोड़ने की इच्छा प्रकट की थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in