IPL 2025 : Hardik नहीं Rohit करेंगे MI की कप्तानी

रोहित शर्मा संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी
IPL 2025 : Hardik नहीं Rohit करेंगे MI की कप्तानी
Published on

नई दिल्ली -  आईपीएल 2025 का शेड्यूल अब सामने आ चुका है। 22 मार्च 2025 से आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होगी, जिसमें पहले मैच में केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 23 मार्च को मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी। इस मैच में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या नहीं, बल्कि रोहित शर्मा कर सकते हैं।

क्या है वजह ?

असल में, आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या पर एक पेनाल्टी लगाई गई थी। मुंबई इंडियंस की टीम अपने ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेल रही थी, और उस मैच में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पांड्या पर बैन लगा था। मुंबई इंडियंस टीम ने तीन बार आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था, जिसके कारण हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का बैन लगाया गया।

यह मैच मुंबई इंडियंस का आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच था, इसलिए हार्दिक पांड्या पर जो बैन लगा था, वह अब आईपीएल 2025 के मुंबई इंडियंस के पहले मैच में पूरा होगा। आईपीएल की आधिकारिक स्टेटमेंट में पिछले साल यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि हार्दिक अगले सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

रोहित शर्मा कर सकते हैं कप्तानी ?

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। पांच बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी टीम की कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकती है। सूर्या, हार्दिक के विकल्प के तौर पर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

2025 के लिए मुंबई की टीम

रोहित शर्मा,जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in