Inter Miami ने Toronto FC को बराबरी पर रोका, Messi ने दागा गोल

मेसी ने इंटर मियामी के लिए दागा 40वा गोल
Inter Miami ने Toronto FC को बराबरी पर रोका, Messi ने दागा गोल
Published on: 

फोर्ट लॉडरडेल : स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के चार मैच में तीसरी बार गोल किया जिससे इंटर मियामी ने यहां टोरंटो एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। इंटर मियामी से जुड़ने के बाद मेस्सी का यह सभी प्रतियोगिताओं में 40वां गोल है जो फ्रेंचाइजी की ओर से रिकॉर्ड है। मेसी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागा। मेसी के गोल से तीन मिनट पहले फेडेरिको बर्नारडेची ने टोरंटो की टीम को बढ़त दिलाई थी। इंटर मियामी की टीम छह मैच में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि कोलंबस की टीम ने 15 अंक के साथ शीर्ष पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। कोलंबस ने हालांकि इंटर मियामी से एक मैच अधिक खेला है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in