Asian Games 2023: स्क्वाश में भारतीय जोड़ी ने जीता गोल्ड, दीपिका-हरिंदर का दमदार प्रदर्शन

Asian Games 2023: स्क्वाश में भारतीय जोड़ी ने जीता गोल्ड, दीपिका-हरिंदर का दमदार प्रदर्शन
Published on

होंगझोउ: स्क्वाश मिक्सड डबल्स इवेंट में भारत के खिलाड़ियों ने डंका बजा दिया है। इस इवेंट में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर सिंह ने गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के कमाल मोहम्मद शफीक और अजमान अफिया को हराया। भारतीय जोड़ी के आगे मलेशिया की जोड़ी टिक ही नहीं पाई।

दीपिका-हरिंदर का पलड़ा रहा भारी

पहले गेम में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर सिंह ने 11-10 से जीता। जबकि दूसरे गेम में 11-10 से जीता। इसी के साथ उन्होंने 35 मिनट में ही 2-0 से मैच जीतने के साथ ही गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। मलेशियाई जोड़ी के पास भारतीय खिलाड़ी के सामने बेबस नजर आए। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने हांगकांग के ली का यी और वोंग ची हिम को 7-11 11-7 11-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि दीपिका टीम इंडिया के फेमस क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं।

अब तक 84 मेडल पर भारत का कब्जा

एशियन गेम्स में अभी तक भारत के खिलाड़ियों के नाम 84 मेडल हैं। जिसमें 20 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत का एशियन गेम्स में ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में 16 गोल्ड सहित कुल 70 पदक जीते थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in