भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराया

भारत ने गीता यादव (11वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाई
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

एंटवर्प (बेल्जियम) : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां मेजबान बेल्जियम पर 3-2 से जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की सकारात्मक शुरुआत की। भारत ने गीता यादव (11वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने मैरी गोएन्स (25वें मिनट) के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

जल्द ही बेल्जियम ने लुईस वैन हेके (34वें मिनट) के गोल की मदद से स्कोर 2-1 कर दिया। भारत ने इसके बाद वापसी की और सोनम (40वें मिनट) के गोल से स्कोर 2-2 कर दिया। मेहमान टीम ने लगातार हमले जारी रखे और उनकी रणनीति कारगर साबित हुई जब उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला और लालथंतलुआंगी (45वें मिनट) ने इसे गोल में बदलकर भारत को 3-2 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

इसके बाद भारतीय टीम ने मजबूत डिफेंस के साथ बेल्जियम को बराबरी हासिल नहीं करने दी। भारत अपने यूरोपीय दौरे के दूसरे मैच में 10 जून को फिर बेल्जियम से खेलेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in