भारतीय मुक्केबाजों ने 26 पदक पक्के किए

भारत ने अंडर-17 आयु वर्ग में 20 लड़कों और 20 लड़कियों सहित 58 सदस्यीय दल भेजा है।
भारतीय मुक्केबाजों ने 26 पदक पक्के किए
Published on: 

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाजों ने चीन में आयोजित तीसरे ‘बेल्ट एंड रोड’ ‘इंटरनेशनल यूथ बॉक्सिंग गाला’ अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-23 अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग शिविर और टूर्नामेंट में 26 पदक पक्के किए। भारत ने अंडर-17 आयु वर्ग में 20 लड़कों और 20 लड़कियों सहित 58 सदस्यीय दल भेजा है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाजों में ध्रुव खरब (46 किग्रा), उदय सिंह (46 किग्रा), फलक (48 किग्रा), पीयूष (50 किग्रा), आदित्य (52 किग्रा), उधम सिंह राघव (54 किग्रा), आशीष (54 किग्रा), देवेंद्र चौधरी (75 किग्रा), जयदीप सिंह हंजरा (80 किग्रा) और लोवेन गुलिया (+80 किग्रा) शामिल हैं जिन्होंने चीन, कोरिया, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के कड़े प्रतिद्वंद्वियों को हराकर कम से कम एक पदक पक्का किया।

भारतीय जूनियर लड़कियों ने भी शानदार जीत के साथ रिंग में अपना दबदबा बनाया। खुशी (46 किग्रा), भक्ति (50 किग्रा), राधामणि (60 किग्रा), हर्षिका (60 किग्रा), दीया (66 किग्रा), प्रिया (66 किग्रा), लक्ष्मी (46 किग्रा), चाहत (60 किग्रा), हिमांशी (66 किग्रा), हरनूर (66 किग्रा) और प्राची खत्री (+80 किग्रा) सभी ने चीन और कोरिया के कड़े प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जीत हासिल कर पदक सुनिश्चित किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News