India vs New Zealand 1st Test : ताश के पत्तों की तरह बिखर गए भारत के बल्लेबाज

India vs New Zealand 1st Test : ताश के पत्तों की तरह बिखर गए भारत के बल्लेबाज
Published on

बेंगलुरु : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। गुरुवार को खेल का दूसरा दिन रहा। पहले दिन का खेल बारिश के चलते नहीं हो सका। दूसरे दिन का भी खेल देर से शुरू हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी 46 रन पर सिमट गई। भारत के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।

46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है। इससे पहले 1976 में भारत ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ 81 रन बनाए थे। यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं, 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया 42 रन पर आलआॅउट हो गई थी। यह टेस्ट में ओवरऑल किसी द्वारा 10वां न्यूनतम स्कोर है।

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहली पारी में भारत को 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और स्टंप तक पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दिन के खेल की समाप्ति तक रचिन रवींद्र 22 रन और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए अब तक रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in