भारत को बेखौफ होकर ही खेलना चाहिए : बांगड़

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में भारत 13वें ओवर में 77 रन पर छह विकेट खो बैठा था, लेकिन फिर भी उसने अमेरिका पर 29 रन से जीत हासिल की।
भारत को बेखौफ होकर ही खेलना चाहिए : बांगड़
Published on: 

नयी दिल्ली : पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि भारत को T-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजों की नाकामी का ज्यादा विश्लेषण करने की जरूरत नहीं है और उसे अपना बेखौफ रवैया जारी रखना चाहिए जिसके कारण उसने काफी सफलता हासिल की हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में भारत 13वें ओवर में 77 रन पर छह विकेट खो बैठा था, लेकिन फिर भी उसने अमेरिका पर 29 रन से जीत हासिल की।

बांगड़ ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारतीय बल्लेबाजों को वानखेड़े में अमेरिका के खिलाफ जो हुआ उसका बहुत अधिक विश्लेषण करना चाहिए, क्योंकि T-20 क्रिकेट में आजकल जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज खेल रहे हैं उसमें निश्चित तौर पर जोखिम भरा हुआ है।’ उन्होंने कहा, ‘किसी दिन जब दो-तीन विकेट गिर जाते हैं और आप फिर भी आक्रामक खेलना चाहते हैं, तो एक साथ कई विकेट गिर सकते हैं।

अगर इससे कुछ सीख मिलती है तो वह यह है कि शायद थोड़ा धीमा खेलें, लेकिन अपने दृष्टिकोण को लेकर ज्यादा संशय न रखें, क्योंकि बेखौफ होकर खेलने के कारण ही आपको इतनी सफलता मिली है।’ बांगड़ ने कहा, ‘अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें और उसी तरह खेलते रहें जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी इकाई ने पिछले 18 महीनों में T-20 क्रिकेट खेला है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in