भारत ए ने पांच विकेट पर 464 रन बनाकर पारी घोषित की

न्यूजीलैंड ए भारत ए से 428 रन पीछे
Lincoln
ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर के अर्द्धशतक
Published on: 

लिंकन : ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर के अर्द्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटककर भारत ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

भारत ए ने पहली पारी पांच विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की। जिसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ए ने दो विकेट पर 36 रन बनाए। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 जबकि जैक गिब्सन एक रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम अब भी भारत ए से 428 रन पीछे है।

भारत ए ने सुबह दो विकेट पर 227 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान जुरेल (71), तिलक वर्मा (नाबाद 81) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 50) के अर्द्धशतकों की मदद से टीम ने 146 ओवर में पांच विकेट पर 464 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी।

बायें पैर की मांसपेशियों में चोट से उबरकर टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने न्यूजीलैंड ए के सलामी बल्लेबाज राइस मारियू (00) और कर्टिस हीफी (19) को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलायी।

इससे पहले बी साई सुदर्शन ने अपने शनिवार के स्कोर में केवल 11 रन जोड़े और 88 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें गिब्सन ने बोल्ड किया। जुरेल ने 95 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाये। उन्होंने 75 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया लेकिन कैमरन पॉल की गेंद पर आउट हो गये।

ऋषभ पंत की अनुपलब्धता के कारण बैकअप खिलाड़ी के रूप में खेल रहे तिलक ने इसके बाद रविंद्र जडेजा (25) के साथ 44 रन की साझेदारी की। फिर उन्होंने वाशिंगटन के साथ छठे विकेट के लिए 114 रन की अटूट साझेदारी करके भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News