IND vs ENG ODI : विराट कोहली Playing XI से बाहर, जाने क्या है वजह

कोहली को ड्रॉप करने का क्या है कारण
IND vs ENG ODI : विराट कोहली Playing XI से बाहर, जाने क्या है वजह
Published on

नई दिल्ली - टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच नागपुर में शुरू हो गया है। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से अहम साबित हो सकती है।

हालांकि, सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि विराट कोहली को पिछले रात से दाहिने घुटने में परेशानी हो रही है। टॉस से पहले विराट कोहली ने अपने दाहिने घुटने पर पट्टी बांध रखी थी और टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल होते हुए वे सावधानी से चलते हुए नजर आए थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in