मैनचेस्टर सिटी की महत्वपूर्ण जीत

ईपीएल फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर पहुंचा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

मैनचेस्टर : केविन डी ब्रुइन के गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने शुक्रवार को यहां वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स पर 1-0 से महत्वपूर्ण जीत हासिल की जिससे वह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

बेल्जियम के रहने वाले डी ब्रुइन इस सत्र के आखिर में मैनचेस्टर सिटी को छोड़ देंगे लेकिन उन्होंने लीग के पिछले छह मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीम के खिलाफ 35वें मिनट में गोल करके साबित कर दिया कि वह अब भी टीम के लिए काफी मायने रखते हैं। इस जीत से मैनचेस्टर सिटी के 35 मैच में 64 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस तरह से वह चैंपियंस लीग में जगह बनाने का प्रबल दावेदार बन गया है। मैनचेस्टर सिटी अब दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल से तीन अंक पीछे है जिसके 34 मैच में 67 अंक हैं। लिवरपूल पहले ही खिताब अपने नाम पर सुरक्षित कर चुका है। उसके 34 मैच में 82 अंक हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News