सितंबर में संन्यास लूंगी : पेत्रा क्वितोवा

चेक गणराज्य की इस खिलाड़ी को 30 जून से शुरू होने वाले विम्बलडन के लिए बुधवार को वाइल्ड कार्ड दिया गया था
सितंबर में संन्यास लूंगी : पेत्रा क्वितोवा
Published on: 

लंदन : दो बार की विम्बलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनकी योजना कुछ महीनों के अंदर संन्यास लेने की है। चेक गणराज्य की इस खिलाड़ी को 30 जून से शुरू होने वाले विम्बलडन के लिए बुधवार को वाइल्ड कार्ड दिया गया था।

क्वितोवा ने कहा, ‘मैं एक बार फिर विम्बलडन चैंपियनशिप खेलने के लिए रोमांचित हूं जहां मेरे करियर की खुशगवार यादें हैं। मैं अपना करियर न्यूयॉर्क में अमेरिकी ओपन में खेलकर खत्म करने की इच्छा रखती हूं।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News