हांगकांग ओपन : सिंधु हारीं, प्रणय और सेन आगे बढ़े

सिंधु राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में डेनमार्क की निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी गैरवरीय लाइन क्रिस्टोफरसन से एक घंटे से भी कम समय में 21-15, 16-21, 19-21 से हार गईं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

हांगकांग : पीवी सिंधु बुधवार को यहां हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं जबकि एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। सिंधु राउंड-ऑफ-32 मुकाबले में डेनमार्क की निचली रैंकिंग वाली खिलाड़ी गैरवरीय लाइन क्रिस्टोफरसन से एक घंटे से भी कम समय में 21-15, 16-21, 19-21 से हार गईं।

प्रणय ने चीन के लू गुआंग जू को 44 मिनट में 21-17, 21-14 से हराया, जबकि सेन ने भी 22-20, 16-21, 21-15 से जीत हासिल कर पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। किरण जॉर्ज ने भी सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 34 मिनट में 21-16, 21-11 से हराकर पुरुष एकल के अंतिम-16 में प्रवेश किया।

रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी को हांगकांग की ओई की वेनेसा पांग और सुम याउ वोंग से मात्र 28 मिनट में 17-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। चेन चेंग कुआन और ह्सू यिन-हुई की चीनी ताइपे की जोड़ी ने ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो को 31 मिनट में 16-21, 11-21 से हराया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News