यूपी रूद्राज की जिम्मेदारी हॉकी इंडिया लीग संचालन परिषद ने ली

भारतीय उपकप्तान हार्दिक सिंह और उत्तर प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी ललित उपाध्याय इस टीम से जुड़े हैं।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया लीग की संचालन परिषद यूपी रूद्राज टीम का कामकाज देखेगी चूंकि फ्रेंचाइजी ने आर्थिक चुनौतियों का हवाला देकर 2026 सत्र से नाम वापिस ले लिया है। यूपी टीम ने इस सप्ताह लीग से हटने का फैसला किया। आयोजकों ने बुधवार को एक बयान में कहा,‘संचालन परिषद नयी फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक पक्षों से बातचीत के लिये तैयार हैं।’ भारतीय उपकप्तान हार्दिक सिंह और उत्तर प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी ललित उपाध्याय इस टीम से जुड़े हैं।

बयान में कहा गया, ‘हमने यह कदम इसलिये उठाया है ताकि हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026 में यूपी रूद्राज के खिलाड़ियों की भागीदारी पर आंच नहीं आये और लीग में प्रतिस्पर्धी संतुलन बना रहे।’ वित्तीय कारणों और टीम मालिकों के सहयोग नहीं करने से हॉकी इंडिया लीग 2017 में बंद हो गई थी। पिछले साल सात साल के अंतराल के बाद इसे फिर शुरू किया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in