हाइलो ओपन : उन्नति सेमीफाइनल में, लक्ष्य और आयुष का अभियान समाप्त

विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज उन्नति ने चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की सियांग टी लिन को 47 मिनट में 22-20, 21-13 से हराया जिससे भारतीय शटलर ने इस साल मई में मलेशिया मास्टर्स में इसी प्रतिद्वंद्वी से मिली हार का बदला ले लिया।
हाइलो ओपन : उन्नति सेमीफाइनल में, लक्ष्य और आयुष का अभियान समाप्त
Published on: 

जर्मनी : भारतीय शटलरों के लिए शुक्रवार को हाइलो ओपन में दिन मिला-जुला रहा जिसमें उभरती हुई स्टार उन्नति हुड्डा सेमीफाइनल में पहुंच गईं लेकिन लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी दोनों का अभियान पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हुआ। विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज उन्नति ने चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की सियांग टी लिन को 47 मिनट में 22-20, 21-13 से हराया जिससे भारतीय शटलर ने इस साल मई में मलेशिया मास्टर्स में इसी प्रतिद्वंद्वी से मिली हार का बदला ले लिया।

अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई पुत्री कुसुमा वर्दानी और अजरबेजान की कीशा फातिमा अज्जाहरा के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। सेन ने पुरुष एकल में फ्रांस के चौथे वरीय एलेक्स लैनियर के खिलाफ शुरुआती गेम हारने के बाद वापसी की, लेकिन अंततः एक घंटे 14 मिनट तक कड़ी टक्कर देने के बाद 17-21, 21-14, 15-21 से हार गए।

इस सत्र में लैनियर के खिलाफ सेन की यह दूसरी हार थी, इससे पहले वह इसी महीने डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी इसी फ्रांसीसी खिलाड़ी से हार चुके हैं। वहीं शेट्टी ने फिनलैंड के काल्ले कोलजोनेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में बढ़त बनाई लेकिन 68 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-19, 12-21, 20-22 से हार गए। दिलचस्प बात यह है कि शेट्टी ने 2024 में इसी टूर्नामेंट में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in