हरियाणा और झारखंड फाइनल में

सुप्रिया (45वें मिनट, 47वें मिनट) ने लगातार दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की
हरियाणा और झारखंड फाइनल में
Published on: 

काकीनाड़ा : हॉकी हरियाणा और हॉकी झारखंड ने जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रविवार को 3-0 के समान अंतर से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। कप्तान शशि काशा (आठवें मिनट) ने दिन के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा को छत्तीसगढ़ हॉकी के खिलाफ शुरुआती बढ़त दिलाई।

इसके बाद सुप्रिया (45वें मिनट, 47वें मिनट) ने लगातार दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। स्वीटी डुंगडुंग (13वें मिनट) ने अंतिम चार के अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ झारखंड का खाता खोला जिसके बाद रीना कुल्लू (56वें मिनट) और कप्तान रजनी केरकेट्टा (59वें मिनट) के गोलों से टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। इसी दिन छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश से भिड़ेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in