गुकेश का सामना फिरोजा और प्रज्ञानानंदा का डूडा से

प्रतियोगिता में विश्राम दिवस से पहले फैबियानो कारुआना दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ 3.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद प्रज्ञानानंदा का नंबर आता है जो उनसे आधा अंक पीछे हैं
 गुकेश का सामना फिरोजा और प्रज्ञानानंदा का डूडा से
Published on

अमेरिका : विश्व चैंपियन डी गुकेश सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा से भिड़ेंगे जबकि उनके हमवतन आर प्रज्ञानानंदा का सामना पोलैंड के डुडा जान-क्रिज्सटॉफ से होगा। प्रतियोगिता में विश्राम दिवस से पहले फैबियानो कारुआना दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ 3.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद प्रज्ञानानंदा का नंबर आता है जो उनसे आधा अंक पीछे हैं।

प्रज्ञानानंदा ने पहले राउंड में गुकेश पर एकमात्र जीत के बाद लगातार चार ड्रॉ खेले। अर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन भी दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद पांच खिलाड़ियों अमेरिकी जोड़ी वेस्ली सो और सैमुअल सेवियन, फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव, फिरोजा और गुकेश का नंबर आता है। इन सभी के समान 2.5 अंक हैं। डूडा के दो अंक हैं और वह अंतिम स्थान पर मौजूद उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से एक अंक आगे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in