नॉर्वे शतरंज : गुकेश ने रोमांचक मुकाबले में कारुआना को हराया

नॉर्वे के शतरंज खिलाड़ी कार्लसन से हारे अर्जुन एरिगैसी
gukesh
डी गुकेश
Published on

स्टावेंगर (नॉर्वे) : मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज के ‘ओपन’ वर्ग में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर फैबियानो कारूआना के खिलाफ रोमांचक आर्मागेडन टाई-ब्रेक में जीत हासिल की लेकिन अर्जुन एरिगैसी को मैग्नस कार्लसन के कौशल के आगे हार का सामना करना पड़ा। विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी कारूआना गुरुवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाले भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ चौथे दौर में मजबूत स्थिति में थे। वह हालांकि गुकेश के शानदार रक्षात्मक कौशल के सामने 4 घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले को भुनाने में नाकाम रहे। मुकाबले का परिणाम हासिल करने के लिए ‘आर्मागेडन’ टाई-ब्रेक का इस्तेमाल किया गया। सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन गुकेश और एरिगैसी दोनों अब छह खिलाड़ियों के बीच 4.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। कार्लसन 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है। उनके बाद कारुआना (सात अंक) और अमेरिका के ही हिकारू नाकामुरा (5.5 अंक) हैं। गुकेश सफेद मोहरों से खेल रहे थे और उन्हें ‘आर्मागेडन’ में तीन मिनट का बड़ा फायदा मिला था। इसमें सफेद मोहरों को 10 मिनट और काले मोहरों को सात मिनट मिलते हैं। क्लासिकल मुकाबले में मुश्किल स्थिति से बाहर आने के महज 15 मिनट के अंदर भारतीय खिलाड़ी ने कारुआना को मात देते हुए 1.5 अंक हासिल किए।

आर्मागेडन टाई-ब्रेक क्या है? : आर्मागेडन टाई-ब्रेक एक विशेष शतरंज का खेल है जिसका उपयोग खिलाड़ियों के मैच ड्रा होने पर बराबरी को तोड़ने के लिए किया जाता है। इस खेल में, सफ़ेद को ज़्यादा समय (आमतौर पर 10 मिनट) मिलता है, और काले को कम समय (आमतौर पर 7 मिनट) मिलता है। हालांकि, मैच जीतने के लिए काले को केवल ड्रॉ की जरूरत है।

महिला वर्ग में हंपी शीर्ष स्थान व वैशाली छठे स्थान पर : महिला वर्ग में एक रोमांच से भरे दिन में भारत की आर. वैशाली ने ‘आर्मागेडन’ टाई-ब्रेक में यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक को मात देकर महत्वपूर्ण आधा अंक अर्जित किया, जबकि विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने कोनेरू हम्पी को हराया। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी हम्पी तालिका में मुजीचुक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम 7-7 अंक है। वैशाली 3.5 अंकों के साथ छठे स्थान है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in