GT शीर्ष बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर है : चोपड़ा

पिछले कुछ सत्र में गुजरात टाइटन्स अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर रहा है और यह सिलसिला मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL के इस सत्र के उसके पहले मैच में भी जारी रहा
GT शीर्ष बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर है : चोपड़ा
Published on

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि गुजरात टाइटन्स कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन सहित शीर्ष तीन बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर है जिसके कारण टीम परेशानी में पड़ सकती है। पिछले कुछ सत्र में गुजरात टाइटन्स अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर रहा है और यह सिलसिला मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL के इस सत्र के उसके पहले मैच में भी जारी रहा।

इस मैच में गुजरात के मध्य क्रम की कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई। चोपड़ा ने कहा, ‘गुजरात टाइटन्स के लिए शीर्ष तीन बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वे खुद को कोई दूसरा उपाय खोजने का मौका नहीं दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कई लोग शायद इस बात पर यकीन न करें लेकिन ग्लेन फिलिप्स के 25 रन वास्तव में IPL में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

उनसे और अधिक निरंतरता की उम्मीद की जाती है। वाशिंगटन सुंदर को भी तेजी से रन बनाने की जरूरत है।’ चोपड़ा ने टीम के चयन और बल्लेबाजी क्रम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने शाहरुख खान को टीम में बनाए रखा है, लेकिन मुझे लगता है कि कुमार कुशाग्र भी चयन के हकदार थे। गुजरात को अपने चौथे, पांचवें और छठे नंबर के बल्लेबाजों पर फिर से विचार करने की जरूरत है।’

चोपड़ा ने गिल की कप्तानी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘उनकी रणनीति समझ से परे है। जब मैच लगभग खत्म हो चुका था तब भी मोहम्मद सिराज के दो ओवर बचे थे और प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से गेंदबाजी के लिए लाया गया। कुल मिलाकर शुभमन गिल की कप्तानी में कुछ कमियां नजर आईं।’

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in