गोल्फर वीर अहलावत कट से चूके

दूसरे दौर में दो ओवर 73 का स्कोर बनाया और इस तरह से कट हासिल करने में असफल रहे
गोल्फर वीर अहलावत कट से चूके
Published on

तुर्की : भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने पहले दौर की तुलना में दूसरे दौर में अपने खेल में कुछ सुधार किया लेकिन यह पर्याप्त नहीं था और वह टर्किश एयरलाइंस ओपन में कट से चूक गए। पहले दौर ने चार ओवर 75 का कार्ड खेलने वाले अहलावत ने दूसरे दौर में दो ओवर 73 का स्कोर बनाया और इस तरह से कट हासिल करने में असफल रहे।

लगभग छह सप्ताह के बाद वापसी करने वाले अहलावत ने दूसरे दौर में दो बर्डी, दो बोगी और एक डबल बोगी की और इस तरह से छह ओवर का कुल स्कोर बनाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। फ्रांस के मार्टिन कूवरा दूसरे दौर के बाद दो शॉट की बढ़त लेकर शीर्ष पर थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in