जर्मन मास्टर्स : दीक्षा संयुक्त आठवें पायदान पर

शुरुआती दो दौर में 69 और 73 का कार्ड खेलने वाली दीक्षा तीसरे दौर में तीन बर्डी के मुकाबले चार बोगी कर बैठी
जर्मन मास्टर्स : दीक्षा संयुक्त आठवें पायदान पर
Published on: 

जर्मनी : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर अमुंडी जर्मन मास्टर्स के तीसरे दौर में एक ओवर 74 का कार्ड खेलने के बावजूद तालिका में संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर बनी हुई है।


शुरुआती दो दौर में 69 और 73 का कार्ड खेलने वाली दीक्षा तीसरे दौर में तीन बर्डी के मुकाबले चार बोगी कर बैठी। कट में प्रवेश पाने वाली अन्य भारतीयों में वाणी कपूर (76) संयुक्त 21वें और अवनि प्रशांत (74) संयुक्त 36वें स्थान पर हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in