जर्मन मास्टर्स : दीक्षा और वाणी शीर्ष 10 में

टूर्नामेंट में भाग ले रही नौ भारतीयों में से वाणी और दीक्षा के अलावा सिर्फ अवनि प्रशांत ही कट में प्रवेश करने में सफल रही
जर्मन मास्टर्स : दीक्षा और वाणी शीर्ष 10 में
Published on

जर्मनी : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और वाणी कपूर यहां अमुंडी जर्मन मास्टर्स के दूसरे दौर के बाद संयुक्त आठवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल हैं। दीक्षा दूसरे दौर में पार 73 का कार्ड खेलने के बाद शीर्ष पांच से संयुक्त आठवें स्थान पर खिसक गयी जबकि वाणी तीन अंडर 70 का कार्ड खेलकर इस पायदान पर पहुंची।

टूर्नामेंट में भाग ले रही नौ भारतीयों में से वाणी और दीक्षा के अलावा सिर्फ अवनि प्रशांत ही कट में प्रवेश करने में सफल रही। अवनि एक ओवर 74 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर है। त्वेसा मलिक (74-76), स्नेहा सिंह (78-75), अमनदीप द्राल (78-75), हिताशी बख्शी (79-81) और विधात्री उर्स (93-87) कट से चूक गईं जबकि नेहा त्रिपाठी पहले दौर के बाद रिटायर हो गई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in