गावस्कर, शास्त्री, सहवाग एशिया कप के लिए कमेंट्री करेंगे

इस टूर्नामेंट के 17वें सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले महाद्वीपीय वर्चस्व के लिए संघर्ष करेंगे
गावस्कर, शास्त्री, सहवाग एशिया कप के लिए कमेंट्री करेंगे
Published on: 


नयी दिल्ली : भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण मंगलवार से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के बहुभाषी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इस टूर्नामेंट के 17वें सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले महाद्वीपीय वर्चस्व के लिए संघर्ष करेंगे।

भारत अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को यूएई के खिलाफ करेगा। भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री, गावस्कर, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, बाजिद खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम, रसेल अर्नोल्ड और साइमन डूल उन कमेंटेटरों में शामिल हैं जिन्हें प्रसारण के विश्व फीड के लिए चुना गया है।

सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और सबा करीम हिंदी कमेंटेटरों के पैनल में प्रमुख नामों में शामिल हैं। सोनी नेटवर्क के मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कौल ने कहा, ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशिया कप की वापसी के साथ क्रिकेट प्रसारण को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News