गांगुली ने किसके खिलाफ किया 50 करोड़ का मानहानि का केस?

गांगुली ने बताया, ‘‘मैंने पुलिस में शिकायत के अलावा फुटबॉल प्रशंसक क्लब के इस अधिकारी को 50 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। वह जो मन में आता है, वह कहते रहते हैं।
गांगुली ने किसके खिलाफ किया 50 करोड़ का मानहानि का केस?
Published on: 

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लियोनेल मेस्सी विवाद में उनका नाम ‘झूठे’ तरीके से घसीटने और अपने बारे में अपमानजनक सार्वजनिक बयान देने के आरोप में कोलकाता स्थित एक फुटबॉल प्रशंसक क्लब के अधिकारी पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

उत्तम साहा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई

क्रिकेटर से खेल प्रशासक बने गांगुली ने बृहस्पतिवार को ‘अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब’ के उत्तम साहा के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। गांगुली ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘मैंने पुलिस में शिकायत के अलावा फुटबॉल प्रशंसक क्लब के इस अधिकारी को 50 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। वह जो मन में आता है, वह कहते रहते हैं।’’

साहा ने गांगुली पर मढ़ा था आरोप

साहा ने एक पत्रकार से बातचीत में गांगुली पर मेस्सी के ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का मुख्य आयोजक होने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि गिरफ्तार मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता केवल एक मोहरा है।

गांगुली ने किसके खिलाफ किया 50 करोड़ का मानहानि का केस?
विश्व टूर फाइनल्स : सात्विक-चिराग नॉकआउट में जगह बनाने के करीब

गांगुली ने साइबर सेल में की शिकायत

कोलकाता पुलिस के साइबर सेल को भेजे गए अपने ईमेल शिकायत में गांगुली ने कहा कि उस व्यक्ति के बयानों ने उनकी प्रतिष्ठा और मानसिक शांति को प्रभावित किया है। अपने ईमेल में गांगुली ने कहा कि अपने कई दशकों के पेशेवर करियर में उन्होंने देश और दुनिया भर में एक खिलाड़ी और खेल प्रशासक के रूप में ख्याति अर्जित की है और ये ‘बेबुनियाद’ बयान उनकी इस छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

मेस्सी के कार्यक्रम में गांगुली भी होने वाले थे उपस्थित

गांगुली को 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी मेस्सी और उनके दल को सम्मानित करने के लिए मंच पर उपस्थित रहना था, लेकिन मेस्सी के स्टेडियम से समय से पहले चले जाने के बाद साल्ट लेक स्टेडियम में दर्शकों द्वारा मचाई गई व्यापक हिंसा के मद्देनजर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

गांगुली ने किसके खिलाफ किया 50 करोड़ का मानहानि का केस?
झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in