फाइनल में कोको गाफ की भिड़ंत सबालेंका से

फ्रेंच ओपन
 फाइनल में कोको गाफ की भिड़ंत सबालेंका से
Published on: 

पेरिस : अमेरिका की कोको गाफ का सामना शनिवार को फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका से होगा। तीन साल पहले फ्रेंच ओपन में पदार्पण करने वाली 18 साल की गाफ फाइनल में हार गई थी।

उन्होंने इस बार फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने मई में मैड्रिड ओपन में गाफ को हराया था। इस बार उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6, 4-6, 6-0 से मात दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News