फ्रांस ने हासिल किया तीसरा स्थान

एमबाप्पे ने एक गोल करने के साथ दूसरे गोल में सहायक की भूमिका अदा की
 फ्रांस ने हासिल किया तीसरा स्थान
Published on: 

म्यूनिख : कप्तान काइलियान एमबाप्पे के शानदार खेल के दम पर फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में रविवार को यहां जर्मनी को हरा दिया। पुर्तगाल और स्पेन के खिताबी मुकाबले से पहले हुए इस मैच में रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर एमबाप्पे ने एक गोल करने के साथ दूसरे गोल में सहायक की भूमिका अदा की जिससे फ्रांस ने जर्मनी को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से शिकस्त दी। मैच के शुरुआती हाफ में दबदबा बनाने के बावजूद जर्मनी की टीम गोल करने में विफल रही।

ऑरेलियन चोउमेनी ने मध्यांतर से ठीक पहले क्लब टीम के साथी एमबाप्पे के लिए मौका बनाया जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने गोल में बदल दिया। एमबाप्पे के बनाये मौके पर मैच के 84वें मिनट में स्थानापन्न माइकल ओलिसे ने गोल कर फ्रांस को दो गोल की बढ़त दिला दी। इससे पहले जर्मनी को सेमीफाइनल में बुधवार को पुर्तगाल ने 2-1 से हराया था जबकि यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने फ्रांस को 5-4 से मात दी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News