FIH Hockey Pro League : पहले मैच में हारी टीम इंडिया

हाफटाइम और तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 1-1 से हराकर था लेकिन बेल्जियम ने आखिरी 15 मिनट में दो गोल कर दिये।
FIH Hockey Pro League : पहले मैच में हारी टीम इंडिया
Published on

राउरकेला : आखिरी क्वार्टर में दो गोल गंवाने से भारत को एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला चरण में पहले मैच में बुधवार को बेल्जियम ने 3-1 से हराया। बेल्जियम के लिये नेल्सन ओनाना (23वां मिनट), थॉमस क्रोल्स (53वां ) और अर्नो वान डेसेल (57वां) ने गोल किये जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल शिलानंद लाकड़ा (29वां) ने दागा। हाफटाइम और तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 1-1 से हराकर था लेकिन बेल्जियम ने आखिरी 15 मिनट में दो गोल कर दिये।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने डिफेंस में कोई गलती नहीं की । बेल्जियम को चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अलेक्जेंडर हेंडरिक्स की ड्रैग फ्लिक को भारत के पहले रशर विवेक सागर प्रसाद ने बचाया। भारत को चार मिनट बाद मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया । बेल्जियम ने गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी लेकिन भारत ने अधिक जवाबी हमले किये । बेल्जियम को 14वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टॉम बून का शॉट बाहर से निकल गया।

दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिस पर हेंडरिक्स का शॉट भारतीय गोलकीपर पवन ने शानदार तरीके से बचाया। इसके कुछ मिनट बाद पवन ने एक और गोल बचाया। बेल्जियम के लिये पहला गोल 23वें मिनट में क्रोल्स के पास पर ओनाना ने किया। भारत ने जवाबी हमले में 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिस पर लाकड़ा ने गोल किया। तीसरे क्वार्टर तक स्कोर बराबर था लेकिन आखिरी क्वार्टर में क्रोल्स और डेसेल के गोल के दम पर बेल्जियम ने जीत दर्ज की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in