डूरंड कप : मोहन बागान क्वार्टर फाइनल में

अनिरुद्ध थापा ने गोल कर मोहन बागान को आगे कर दिया लेकिन पांच मिनट बाद लुका माजसेन ने बराबरी का गोल दाग दिया।
 डूरंड कप : मोहन बागान क्वार्टर फाइनल में
Published on: 

कोलकाता : मोहन बागान सुपर जायंट्स ने शनिवार को यहां ग्रुप बी के महत्वपूर्ण मैच में डायमंड हार्बर एफसी को 5-1 से हराकर डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अनिरुद्ध थापा ने गोल कर मोहन बागान को आगे कर दिया लेकिन पांच मिनट बाद लुका माजसेन ने बराबरी का गोल दाग दिया।

पर इसके बाद जेमी मैकलारेन, लिस्टन कोलाको, सहल अब्दुल समद और जेसन कमिंग्स ने गोल कर सुनिश्चित किया कि मोहन बागान ग्रुप विजेता के रूप में क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाए। डायमंड हार्बर को अब सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से एक के रूप में नॉकआउट में जगह बनाने के लिए अन्य परिणामों पर निर्भर रहना होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News