Durand Cup 2026 : मोहन बागान क्वार्टर फाइनल में

साहल अब्दुल समद की पहली हाफ में हैट्रिक, मनवीर, मैकलारेन और अभिषेक के गोलों से मोहन बागान ने CISF प्रोटेक्टर्स को 6-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की
Durand Cup 2026 : मोहन बागान क्वार्टर फाइनल में
Manvender Vashist Lav
Published on

कोलकाता : मोहन बागान सुपर जायंट ने 135वें डूरंड कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां CISF प्रोटेक्टर्स को 6-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मोहन बागान की जीत के नायक साहल अब्दुल समद रहे जिन्होंने पहले हाफ में ही हैट्रिक जमाई। उन्होंने 17वें, 19वें और 37वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा मनवीर सिंह (24वें मिनट), जेमी मैकलारेन (68वें मिनट) और टेकचाम अभिषेक सिंह (73वें मिनट) ने भी गोल दागे।

इस जीत के साथ मोहन बागान ने ग्रुप ए में नौ अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स का अभियान बिना कोई अंक हासिल किए समाप्त हो गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in