Durand Cup 2025 : फाइनल में पहुंचा डायमंड हार्बर

16 बार की चैंपियन ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया
Durand Cup 2025 : फाइनल में पहुंचा डायमंड हार्बर
Published on: 

कोलकाता : मिकेल इडियाकेज और जॉबी जस्टिन के दूसरे हाफ में किए गए गोल की बदौलत डायमंड हार्बर एफसी ने बुधवार को सेमीफाइनल में 16 बार की चैंपियन ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराकर 134वें डूरंड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली जिसमें पदार्पण करने वाले इस क्लब का सामना नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। इडियाकेज ने 66वें मिनट में डायमंड हार्बर को बढ़त दिलाई जिसके बाद अनवर अली ने 67वें मिनट में गोल कर ईस्ट बंगाल को बराबरी पर ला दिया। जस्टिन ने 83वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 23 अगस्त को होने वाले फाइनल में पहुंचा दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News