जोकोविच शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

दूसरा सेट गंवाने के बाद जोकोविच पीठ के बल लेट गए और अपनी आंखों पर हाथ रख लिया
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

शंघाई : सर्बिया के धुरंधर टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शंघाई मास्टर्स में गर्मी और उमस के बीच दूसरा सेट गंवाने के बाद चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी लेकिन उन्होंने जल्दी ही वापसी करते हुए जाउमी मुनार को 6-3, 5-7, 6-2 से मात दी। दूसरा सेट गंवाने के बाद जोकोविच पीठ के बल लेट गए और अपनी आंखों पर हाथ रख लिया।

बाद में वह धीरे से उठे और दोनों पैरों के बीच सिर दबाकर बैठ गए। उन्हें एक ट्रेनर उनकी कुर्सी तक लेकर आया। अड़तीस वर्ष के जोकोविच ने कोर्ट पर इंटरव्यू भी नहीं दिया। बाद में एक्स पर लिखा, ‘बेहद कठिन दिन। शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण।’

इस जीत के साथ वह एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में अंतिम आठ में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनकी नजरें रिकॉर्ड 41वें मास्टर्स खिताब पर है। अब उनका सामना बेल्जियम के जिजोउ बर्ग्स से होगा। दसवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रूने ने फ्रांस के जियोवान्नि एमपेत्शी पेरीकार्ड को 6-4, 6-7, 6-3 से हराया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in