Basel
नोवाक जोकोविच

जोकोविच ने फेडरर की बराबरी करने का मौका गंवाया

एटीपी टूर में सर्वाधिक 109 खिताब जीतने का रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम पर है
Published on: 

बासेल : नोवाक जोकोविच ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट में हारने के कारण स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के करियर के 103 खिताब की बराबरी करने का मौका गंवा दिया। जोकोविच के पास फेडरर के गृहनगर बासेल में यह उपलब्धि हासिल करने का मौका था लेकिन वह विश्व में 47वें नंबर के जर्मन खिलाड़ी जान-लेनार्ड स्ट्रफ से 6-7 (4), 7-5, 7-6 (5) से हार गए। रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन जोकोविच ने इस महीने बीजिंग में अपना 102वां टूर खिताब जीता था। एटीपी टूर में सर्वाधिक 109 खिताब जीतने का रिकॉर्ड जिमी कॉनर्स के नाम पर है। उनके बाद फेडरर और जोकोविच का नंबर आता है। शीर्ष वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन भी अपना आठवां करियर खिताब नहीं जीत पाएंगे। उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले विश्व में 222वीं रैंकिंग के स्विस खिलाड़ी जेरोम किम से 6-3, 6-7 (4), 7-6 (1) से हार का सामना करना पड़ा। किम का अगला मुकाबला जिरी लेहेका से होगा, जिन्होंने डेनियल अल्टमायर को 7-5, 6-4 से हराया। इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन को एक कड़े मुकाबले में 4-6, 6-3, 7-6 (5) से पराजित किया। क्वार्टरफाइनल में फिल्स का सामना एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा, जिन्होंने डेनिस शापोवालोव पर 6-4, 6-3 से आसान जीत दर्ज की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News