दीक्षा ने 73 का स्कोर बनाया

दीक्षा के अलावा प्रणवी उर्स और अदिति अशोक भी कट हासिल करने में सफल रहीं
दीक्षा ने 73 का स्कोर बनाया
Published on

लंदन : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने पीआईएफ लंदन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में यहां पार 73 का स्कोर बनाया। पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर मौजूद दीक्षा अब संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर खिसक गई हैं। दीक्षा के अलावा प्रणवी उर्स और अदिति अशोक भी कट हासिल करने में सफल रहीं।

प्रणवी (75-71) पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 28वें स्थान पर हैं। अदिति (73-74) का कुल स्कोर एक ओवर है और वह संयुक्त 37वें स्थान पर हैं। भारत की अवनि प्रशांत (76-76) कट हासिल करने में नाकाम रहीं जो तीन ओवर पर तय किया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in