दीक्षा शीर्ष 10 से बाहर

कोसकोवा बनीं चैंपियन
दीक्षा शीर्ष 10 से बाहर
Published on: 

स्पेन : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर टेनेरीफ महिला ओपन के चौथे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रही। वह तीसरे दौर के बाद शीर्ष 10 में जगह बनाये रखने की दौड़ में थी लेकिन आखिरी दौर में निराशाजनक प्रदर्शन से वह कुल चार अंडर 284 के स्कोर के साथ पांच स्थान फिसल गयी।

कट में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी अवनी प्रशांत ने तीसरे दौर में लचर प्रदर्शन से उबरते हुए चौथे दौर में शानदार वापसी कर चार अंडर 68 का कार्ड खेला। वह 23 स्थान के सुधार के साथ 20 वें पायदान पर रही। सारा कोसकोवा तीसरे दौर की बढ़त को बनाये रखने में सफल रही। उन्होंने एक अंडर 71 के कार्ड के के साथ लगातार दूसरा खिताब जीता। कोसकोवा का कुल स्कोर नौ अंडर रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in