दीक्षा भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

वह संयुक्त 17वें स्थान के साथ इस टूर्नामेंट में खेल रही तीन भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है
दीक्षा भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ
Published on

स्कॉटलैंड : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने आखिरी नौ होल में तीन बर्डी लगाकर शानदार वापसी करते हुए 2025 आईएसपीएस हांडा महिला स्कॉटिश ओपन के पहले दिन शुक्रवार के यहां तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। वह संयुक्त 17वें स्थान के साथ इस टूर्नामेंट में खेल रही तीन भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है।

दीक्षा तालिका में शीर्ष पर काबिज चार्लोट लाफर से तीन शॉ पीछे है। चोट से वापसी कर रही प्राणवी उर्स (75) और त्वेसा मलिक (77) तालिका में काफी पीछे हैं। दोनों को कट में प्रवेश करने के लिए अपने खेल में काफी सुधार करना होगा। प्राणवी संयुक्त 107वें जबकि त्वेसा संयुक्त 126वें स्थान पर है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in