दीक्षा डागर शीर्ष-20 में रहीं

दीक्षा ने शुरुआती नौ होल में तीन बर्डी के साथ अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद वह 11वें से 14वें होल के बीच तीन बोगी कर गईं जिससे उन्होंने पार स्कोर बनाया
दीक्षा डागर शीर्ष-20 में रहीं
Published on: 

लंदन : भारत की दीक्षा डागर यहां सेंचुरियन क्लब में चल रही पीआईएफ लंदन चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर रहीं। दीक्षा ने शुरुआती नौ होल में तीन बर्डी के साथ अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद वह 11वें से 14वें होल के बीच तीन बोगी कर गईं जिससे उन्होंने पार स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर तीन अंडर 216 रहा।

दीक्षा लेडीज यूरोपीय टूर की ऑर्डर ऑफ मेरिट में 12वें स्थान पर हैं। अदिति अशोक (72) पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 34वें जबकि प्रणवी उर्स (75) दो ओवर के कुल स्कोर से 44वें स्थान पर रहीं। जर्मनी की लॉरा फन्फस्टक ने कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ एक शॉट से खिताब जीता।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News