दीक्षा डागर ने कट में जगह बनाई

दीक्षा ने पहले दौर में एक अंडर का कार्ड खेला था और अब दो दौर में वह इवन पार पर बनी हुई हैं
दीक्षा डागर ने कट में जगह बनाई
Published on: 

वेल्स : भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से अच्छी तरह निपटते हुए एआईजी महिला ओपन में एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह कट में जगह बनाने में सफल रहीं। दीक्षा ने पहले दौर में एक अंडर का कार्ड खेला था और अब दो दौर में वह इवन पार पर बनी हुई हैं।

वह संयुक्त 28वें स्थान पर हैं। वह यहां छठी बार हिस्सा ले रही हैं लेकिन दूसरी दफा ही कट हासिल कर पाईं। पिछली बार 2023 में संयुक्त 21वें स्थान पर रहना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News